Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvWi : हिटमैन 28 रन बनाते ही बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामलें में बनेंगे 5वें भारतीय

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज बीच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गुहावाटी में खेला गया था। जहां पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने 322 रनों का विशाल स्कोर ​खड़ा किया। जिसे भारतीय टीम ने 41.1 ओवर में हासिल कर लिया। पहले वनडे मैच में टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

10वीं पास के लिए भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

पहले वनडे मैच में उपकप्तान रोहित शर्मा ने 152 रनों की आतिशी पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस दौरान इस आतिशी पारी के दौरान आठ चौके और आठ छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में अपनी ये शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेगे। अगर रोहित की फॉर्म जारी रही तो रोहित आज एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेगें।

10वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

जी,हां रोहित शर्मा कैरेबियाई टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने से मात्र 28 रन दूर हैं। अगर रोहित शर्मा आज दूसरे वनडे मैच में 28 रन बना लेते हैं तो वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। कैरेबियाई के खिलाफ वनडे मैचों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली 1000 रनों से अधिक रन बना चुके है।