Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvWI: टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा ये बड़ा झटका

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट शृंखला शुरू भी नहीं हुई उससे पहले ही वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। ये झटका मेहमान टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच के चार अक्टूबर से राजकोट में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर होने के कारण लगा है।

Pak vs Aus: दो साल बाद मैदान पर वापस लौटा ये पाक खिलाड़ी

बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ केमार रोच अपनी नानी के निधन के कारण बारबडोस वापस लौट गए हैं। वह अब पहले टेस्ट के बीच में टीम में शामिल हो सकेंगे।

फाइनल में क्यों होती है बांग्लादेश की हार, इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि केमार रोच अब तक भारत नहीं लौटा है। वह अब पहले टेस्ट के बीच में टीम में शामिल होगा। वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने इस दौरान केमार रोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी अनुभवी तेज गेंदबाज है, जिसके पास शानदार कौशल है।

बीसीसीआई-एमपीसीए के विवाद से भारतीय दर्शकों को उठाना पड़ेगा ये नुकसान!

स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि केमार रोच का पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं होना बड़ा नुकसान है, लेकिन हमारे पास कीमो पाल और शर्मन लुईस के रूप में अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि तेज गेंदबाजी हमारा मजबूत पक्ष है।

अब 48 टेस्ट में 28.31 की औसत से 163 विकेट हासिल करने वाले केमार रोच दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की ओर से खेल सकेंगे।