Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvWI: अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही पृथ्वी शॉ ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। हैदराबाद के राजीव गांधी मैदान में खेला गया भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गयी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरें टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे ही दिन 10 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने तीसरे तीन वेस्टइंडीज की पारी 127 रन पर समेट दी और 75 रन का आसान लक्ष्य बिना विकेट खोये 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम नए रिकॉर्ड बनाये। इन खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम सबसे ऊपर हैं।

बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अपने प्रदर्शन की वजह से सभी का ध्यान अपनी और खीचा। साथ ही सीरिज में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया इसके साथ ही उनको मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पृथ्वी शॉ ने पहले टेस्ट मैच में राजकोट में शतक लगाया तो फिर हैदराबाद में 70 और 33 रन की पारी खेली। पृथ्वी दुनिया के सिर्फ दसवें ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने करियर की पहली ही सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया हैं। इस मामलें में सचिन भी नही हैं।

साथ ही इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने दूसरें मैच को चौका लगाकर जीताया इसके साथ ही शॉ टेस्ट क्रिकेट में विनिंग शॉट लगाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही बताया जा रहा है की डेब्यू मैच में मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने वाले खिलाड़ियों में सबसे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इस सीरिज में शानदार प्रदर्शन किया हैं।



Herald