खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कल से राजकोट में खेले जाने वाले पहले मैच के साथ ही शुरू हो जाएगी। भारतीय टीम का लक्ष्य इस शृंखला में जीत हासिल कर आईसीसी रैंकिंग में नम्बर वन का ताज बरकरार रखने का होगा। अगर टीम इंडिया को इस शृंखला में हार का सामना करना पड़ा तो उसकी नम्बर वन की सीट छीन सकती है। मेहमान टीम से हारने पर टीम इंडिया के 108 रेटिंग अंक ही रह जाएंगे।
इस कारण के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाए विराट, शास्त्री ने किया खुलासा
अभी टीम इंडिया के आईसीसी रैंकिंग में 115 अंक है जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के एक समान 106-106 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया अगर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराती है तो वह नम्बर वन की सीट पर कब्जा कर सकती है। राजकोट में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ और लोकेश राहुल को बतौर सलामी बल्लेबाज उतरा जा सकता है।
ये कहकर भारतीय टीम चयन के मापदंड पर हरभजन ने उठाए सवाल
भारतीय ऑलराउंडर रविचन्द्रन अश्विन के पास पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों के मामले में भारत के कई दिग्गज खिलाडिय़ों को पीछे छोडऩे का मौका होगा।
फाइनल में क्यों होती है बांग्लादेश की हार, इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा
अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 मैचों में 56.66 की औसत से कुल 510 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं। रविचन्द्रन अश्विन के पास अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे रन बनाने के मामले में वसीम जाफर (528), मोहम्मद अजहरुद्दीन (539), रुसी मोदी (560) और विजय मांजरेकर(569) को पीछे छोडऩे का मौका होगा।