Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvWI: पहले वन-डे के लिए हुई टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू करने का मौका

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 21 अक्टूबर रविवार से शुरू होने जा रही है। इस वनडे सीरीज का पहला मैच गुहावाटी में खेला जाएगा। पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के 12 सदस्यों की घोषणा हो चुकी है।

विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली बतौर कप्तान वापसी कर रह है। आपको बता दें विराट कोहली एशिया कप में मैदान में नहीं उतरे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले मैच में ऋषभ पंत को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। क्योंकि उन्हें 12 सदस्यों में शामिल किया गया है। वहीं, एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का ईनाम रविन्द्र जडेजा को भी मिला है। उन्हें पहले वनडे में मौका दिया गया है। तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी की भी वनडे में वापसी हुई है।

पुलिस विभाग में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

वहीं, ओपनर की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शिखर धवन संभालते नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज से पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कैरेबियाई को क्लिन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की। वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

इस प्रकार हैं 12 सदस्यीय टीम विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद।