Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvWi : तीसरे वनडे मैच में भारत के ये खिलाड़ी बना सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच पुणे में खेला जाएगा। तीसरे वनडे से पूर्व खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने विजयी हासिल की। दूसरे वनडे मैच में दोनों टीमों के बीच टाई मैच खेला गया है। अभी तक हुए दोनों मैचों में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम का स्कोर तीन सौ के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।

पुणे में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो सकते है। ​रोहित शर्मा के पास वन-डे क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 194 छक्के जड़े है। जबकि भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 195 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। छक्के लगाने के मामलें में भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी 211 छक्कों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।

इस मैच में रोहित शर्मा के अलावा उनके ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन भी एक शानदार रिकॉर्ड बना सकते है। धवन 5,000 वन-डे रन पूरे करने से 144 रन दूर हैं। वह इसे पूरा करते ही सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पुणे में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।