Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvWI: शतकवीर रोहित शर्मा बोले, ‘वर्ल्ड कप के लिए किसी की जगह पक्की नहीं’

  
मुंबई 

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा + ने सोमवार को मुंबई में तूफानी शतक लगाया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाती रायुडू ने 81 गेंद में 100 रन की पारी खेलकर दिखा दिया कि कप्तान कोहली का उन पर किया भरोसा बिल्कुल ठीक था। रोहित और अंबाती की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत वेस्ट इंडीज को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले मैच में 224 रन से हराने में सफल रहा। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद भी रोहित शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर अभी किसी की जगह पक्की नहीं है।  
 

शतक लगाने के बाद भी रोहित शर्मा ने कहा, 'वर्ल्ड कप के लिए अभी से कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। वर्ल्ड कप + में अब भी काफी समय है और काफी मैच खेले जाने बाकी हैं और मैं यह नहीं कहूंगा कि किसी की जगह पक्की है। अंबाती ने आज अपना स्वाभाविक खेल खेला और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने कप्तान के भरोसे को पूरा कर दिखाया। हमी हमें न्यू जीलैंड में खेलना है और फिर इसके बाद इंग्लैंड में वर्ल्ड कप होगा। मुझे लगता है कि वहां गेंद काफी स्विंग करती है और रायडू वहां प्रभावी खेल खेलने में कामयाब होंगे।' 
 

रोहित ने अंबाती रायडू की तारीफ करते हुए मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि अंबाती रायडू + की तूफानी पारी ने चौथे नंबर को लेकर सभी असमंजस को खत्म कर दिया है। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप तक अब चौथे नंबर को लेकर कोई बात नहीं होगी।' रोहित ने इस मैच में 162 रन की आक्रामक पारी खेली जबकि रायुडू ने 100 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रन जोड़े जिससे भारत ने पांच विकेट पर 377 रन का स्कोर खड़ा किया।
 
रोहित ने अपने 21वें शतक के दौरान 137 गेंद का सामना करते हुए 20 चौके और चार छक्के मारे जबकि रायुडू ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के जड़े। रोहित को बल्लेबाजी करते हुए देखकर ऐसा लग रहा था कि एक बार फिर वह शायद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने में कामयाब होंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।