Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvWi : कोहली ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान 

इंटरनेट डेस्क। 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। इसकी बदौलत भारत ने मेहमान टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़े स्कोर की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए है।

दूसरे दिन जब मैदान में टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो सबका ध्यान कप्तान विराट कोहली की ओर ही रहा। विराट कोहली ने दूसरे दिन शतक जड़ने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। कप्तान विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के बराबर कोई भी नहीं है। कोहली लगातार तीन सीजन में 1,000 या इससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं, वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले कप्तान भी बने। विराट कोहली मौजूदा सीजन में 1,000 रन पूरे करने से केवल कुछ रन दूर थे। विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 139 रनों पर पवेलियन लौट गए।

इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां टेस्ट शतक लगाने में कामयाबी हासिल कर ली। कोहली ने 123 पारियों में 24वां टेस्ट शतक जमाया। वह सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने।टीम इंडिया ने दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली (नाबाद 109) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (92) की शतकीय पारियों की मदद से पांच विकेट पर 482 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की।पंत ने 92रनों की पारी में चार छक्के और आठ चौके लगाए। हालांकि वह अपने करियर का दूसरा शतक लगाने से चूक गए।