Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvWI: असम्भव कैच को सम्भव बनाने के बाद सोशल मीडिया पर छाए महेंद्र सिंह धोनी, बुरे फंसे चयनकर्ता

भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए टीम में ड्रॉप कर दिया गया है। धोनी की उम्र भी 37 साल की हो चुकी है। इसके बाद भी उनकी विकेटकीपिंग का कोई जवाब नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया।

डाइव लगाकर पकड़ा कैच

वेस्टइंडीज की पारी के छठवें ओवर में चंद्रपॉल हेमराज ने लगातार 2 गेंदों पर चौका और छक्का जड़ दिया। इसके बाद बुमराह ने पटकी हुई गेंद फेंकी और पुल करने की चक्कर में हेमराज इसे हवा में खेल बैठे।

गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर गई और विकेट के पीछे से दौड़ते हुए धोनी ने डाइव लगातार कैच पकड़ लिया। अंपायर ने कैच को थर्ड अंपायर के पास चेक करने के लिए भेजा।

ट्विटर पर छाए धोनी

टीम से ड्रॉप होने के बाद कल रात से ही महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक बार फिर इस कैच को लपक कर वह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए। आईये देखते हीं लोगों ने उनके इस कैच के बारे में क्या कहा

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvWI: असम्भव कैच को सम्भव बनाने के बाद सोशल मीडिया पर छाए महेंद्र सिंह धोनी, बुरे फंसे चयनकर्ता appeared first on SportzWiki Hindi.