इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों के बीच अपनी टीम संयोजन को लेकर एक बार फिर से तैयारी हो चुकी है। इसमें सबसे पहले तो मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने बदलाव को करते हुए मुस्तफीजुर रहमान और अकिला धनंजय को निकाला है तो क्विंटन डी कॉक को आरसीबी से खरीद लिया।
इन तीन खिलाड़ियों को सनराईजर्स कर सकती है ट्रेडिंग विंडो
मुंबई की टीम ने तो शुरुआत कर दी है और अब दूसरी टीमों पर नजरें हैं कि वो क्या करते हैं। इस तरह से आपको आज हम बताते हैं सनराईजर्स हैदराबाद जो प्लेयर ट्रेनिंग विंडो के तहत ले सकती है इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में….
लुंगी एनगिडी
दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में आए एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन इन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।

इसी कारण से उन्हें आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन आने वाले 12 आईपीएल सीजन के लिए सनराईजर्स हैदराबाद सीएसके से लुंगी एनगिडी को खरीद सकता है।
नीतिश राणा
दिल्ली के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने अपने प्रदर्शन की सबसे पहली झलक साल 2017 के आईपीएल के दौरान दिखायी थी। उसके बाद से इस बल्लेबाज की आईपीएल में मांग बढ़ी और आईपीएल-11 में उन्हें केकेआर ने अच्छी कीमत देकर खरीदा।

नीतिश राणा ने इस सीजन में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया लेकिन सनराईजर्स हैदराबाद की टीम अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे के इस सीजन किए प्रदर्शन को देख नीतिश राणा के नाम पर विचार कर सकती है।
डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर के खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर टी-20 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। डेविड मिलर आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा हैं।

मिलर इस सीजन से पहले तक तो महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे लेकिन इस सीजन में उन्हें खास मौके नहीं मिले। ऐसे में सनराईजर्स हैदराबाद इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। सनराईजर्स मिलर को किंग्स इलेवन पंजाब से खरीद सकता है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post IPL 2019- सनराईजर्स हैदराबाद इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.