Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- शिखर धवन हैं सनराइजर्स हैदराबाद से नाराज, अब इस टीम का हो सकते हैं हिस्सा

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी और हाई वॉल्टेज टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसमें तीन बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने शुरुआत कर दी है।

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकते हैं शिखर धवन

इसमें शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से क्विंटन डी कॉक को खरीद कर अपना हिस्सा बनाया  तो वहीं अब एक बड़ी खबर आ रही है कि ये फ्रेंचाइजी भारतीय टीम के एक धाकड़ बल्लेबाज को लेने का मन बना रही है।

जी हां मुंबई इंडियंस की टीम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अगले आईपीएल सीजन के लिए अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है। मुंबई मिरर की माने तो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी शिखर धवन के साथ बातचीत कर रही है।

शिखर धवन से बातचीत रही सफल तो धवन करेंगे रोहित के साथ ओपनिंग

ऐसे में अगर शिखर धवन के साथ मुंबई इंडियंस की बात सफल होती है तो टीम इंडिया के गब्बर मुंबई की जर्सी में नजर आएंगे। और भारतीय टीम के साथ ही मुंबई की टीम में भी शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आ सकती है।

इस बारे में मुंबई मिरर की माने तो शिखर धवन सनराईजर्स हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट से खुश नहीं थे और इसका सबसे बड़ा कारण उनकी कम कीमत बतायी जा रही है। वैसे किसी भी खिलाड़ी के साथ करार होने के बाद तीन साल तक फ्रेंचाइजी के नहीं छोड़ने पर रहना जरूरी है लेकिन फ्रेंचाइजी भी किसी खिलाड़ी के खुश नहीं होने से उन्हें छोड़ने की अनुमति दे सकती है।

अपनी प्राइज मनी से शिखर धवन नहीं है खुश

शिखर धवन को इसी साल हुई नीलामी में सनराईजर्स हैदराबाद ने 5.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। सनराईजर्स हैदराबाद के अधिकारीयों ने माना कि

हां, सही है । अगर हम कुछ खिलाड़ी को हासिल कर सकते हैं तो हम इसको लेकर खुले हैं। ट्रेडिंग विंडो खुल गए हैं जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ भी बातचीत चल रही है। आईपीएल की ट्रेडिंग विंडो खुली हुई है और ये ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहेगी। जो दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीदें हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL 2019- शिखर धवन हैं सनराइजर्स हैदराबाद से नाराज, अब इस टीम का हो सकते हैं हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.