Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2014: प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बिच छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़, जिंटा ने लिया ये फैसला

बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल और प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इेलवन टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ के मुकदमे को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया हैं. बता दे प्रीति जिंटा ने कुछ साल पहले प्रीमियर लीग के मैच के समय कारोबारी
वाडिया के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। कारोबारी नेस वाडिया भी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के आधे मालिक हैं .

2014 में दर्ज कराया था मुकदमा

बॉलीवुड की खूबसूरत 43 वर्षीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 2014 में अपना मुकदमा दर्ज कराया था. बता दे किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर वाडिया ने 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रीमियर लीग के दौरान प्रीति से बदतमीजी की थी. उस दिन चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच ये मैच खेला जा रहा था. अभिनेत्री प्रिटीजिंटा ने अपने स्टेटमेंट में बोला था कि ,

” वाडिया उनके समक्ष आए, उनको हाथ पकड़ कर खींचा और उनके साथ गाली गलौच कर बदसलूकी करने लगे”

पांच साल डेट कर चुके प्रीति और वाडिया

बता दे ये दोनों एक दूसरे को करीब पांच साल तक डेट कर चुके हैं. इन दोनों ने करीब 2011 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन इस मुक़दमे के बाद बदल गयी प्रीति ने वाडिया के खिलाफ बदसलूकी का केस दर्ज किया,और कुछ समय बाद वो शादी के बंधन में बंध गयी.

केस को खत्म कर एफआईआर ली वापस

अभी कुछ समय पहले जहाँ अभिनेत्री के वकील ने कोर्ट में बताया कि वो अब इस केस से बाहर निकलना चाहती हैं और अब कारोबारी वाडिया भी उनसे माफ़ी मांगने को तैयार हो गए हैं. वही दूसरी तरह वाडिया के वकील ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया कि वे माफ़ी नहीं मांगेगे, लेकिन दोनों पक्ष कल वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे. दोनों के वकीलों ने इस मुक़दमे को खत्म करने की अर्जी डाली और कोर्ट ने इस केस को रद्द कर दिया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL2014: प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बिच छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़, जिंटा ने लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.