दुनिया भर में चल रहा मीटू अभियान अब क्रिकेट जगत में भी पहुंच चूका हैं. एक पूर्व इंडियन एयर होस्टेस ने अभी कुछ दिन पहले ही 1996 के दौरान श्रीलंका को अपनी कप्तानी के समय विश्व कप दिलाने वाले श्री लंका के खिलाड़ी अर्जुन रणतुंगा पर गंभीर आरोपों का इल्जाम लगाया हैं.
बता दे मीडिया सूत्र इंडिया टुडे के मुताबिक इस भारतीय एयर होस्टेस ने अर्जुन रणतुंगा पर अपने साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया हैं.

फेसबुक पर पोस्ट कर बताई बात
इस एयर होस्टेस ने अपने फेसबुक के बॉल पर एक पोस्ट किया और उसमें उन्होने लिखा कि
“मुंबई के एक होटल में मेरी एक फ्रेंड को भारत और श्री लंका के क्रिकेटर दिखाई दिए. हमारा मन उनसे ऑटोग्राफ लेने का किया. हम दोनों वहां गए. उन्होंने हमे ड्रिंक्स ऑफर की, लेकिन हमने लेने से मना कर दिया और पानी की बोतल उठा ली. इस दौरान मेरी एक फ्रैंड इंडियन क्रिकेटर के साथ स्विमिंग पूल में चली गयी.”

पासपोर्ट रद्द वह पुलिस की दी दमकी
महिला ने आगे बताते हुए ये भी कहा कि,
“इस दौरान अर्जुन रणतुंगा ने मेरी कमर को कस के पकड़ लिया और मेरे बॉडी के पार्ट्स को छूने की कोशिस करने लगा. मैं बुरी तरह से घबरा गयी थी. इस दौरान मैंने उनके पैर पर लात मारी और उनको पुलिस में शिकायत और पासपोर्ट रद्द करने जैसी तमाम चेतावनी भी दी, क्योंकि वो एक श्री लंका का खिलाड़ी था जोकि एक इंडियन के साथ बदसलूकी कर रहा था. इतना ही नहीं मैंने इसकी शिकायत होटल में जाकर रिसेप्शन से भी की मगर वहां मुझे ये कहकर टाल दिया गया कि ये आपका निजी मामला हैं हम आपकी हेल्प नहीं कर सकते.”

कैसा रहा इस खिलाड़ी का करियर
इस खिलाड़ी ने अभी तक 93 टेस्ट मैचों की 155 पारियां खेली हैं और उनमें 5105 रन भी बनाये हैं इतना ही नहीं इन्होने अब तक 269 रन खेले हैं और इनमें वो 47 बार नॉट आउट भी रहे हैं
The post #Me Too में फंसा यह विश्व विजेता कप्तान, भारतीय होस्टेस ने लगाया दिग्गज खिलाड़ी पर बदसलूकी का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.