नई दिल्ली। देश में जंगल की आग की फैल रहे #MeToo कैंपेन की जद में फिल्म जगत, मीडिया और राजनीति के बाद क्रिकेट जगत भी आता दिख रहा है। #MeToo की आंधी कुछ ऐसी चल रही है कि इसने अब बीसीसीआइ को भी अपने लपेटे में ले लिया है। ट्विटर पर चल रहे इस कैंपेन में अब एक महिला ने BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी पर है. टैग ‘मी टू’ के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि राहुल जौहरी बीसीसीआइ में वर्ष 2016 के बाद से सीईओ की भूमिका में रहे हैं।
लेखिका हरनिद्ध कौर ने पोस्ट लिख लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार राहुल जौहरी पर ये आरोप लेखिका हरनिद्ध कौर ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए लगाया है। लेखिका ने अपने ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट को साझा किया है जिसमें उन्होंने जौहरी पर नौकरी देने के बहाने उनका फायदा उठाने का आरोप लगाया है। हनिरुद्ध ने लिखा कि मीडिया के कई शीर्ष अधिकारियों के नाम पर ईमेल भेजे गए। पीड़ितों से कहा जा रहा है कि सभी के नामों का खुलासा मत करो, राहुल जौहरी तुम्हारा समय पूरा हुआ।
had emails sent about a BUNCH of head honchos in media. survivor has asked to not put out all the names. Rahul Johari, your #timesup #metoo pic.twitter.com/L78Ihkk1u0
— hk {on a hiatus} (@PedestrianPoet) October 12, 2018
पीड़िता की माने तो जौहरी उस वक्त डिस्कवरी चैनल के पूर्व अधिकारी के तोर पर कार्यरत थे। उन्होने लिखा ‘मेरी उनसे उसी वक्त मुलाकात हुई और वह मुझे लगातार कॉफी पर मिलने के लिए बुलाया करते थे। मेरे लिए उन्हें मना करना मुश्किल था। इसके बाद एक बार वो मुझे नौकरी की बात करने के नाम पर किसी जगह ले गए और फिर जो हुआ उस हादसे को मैं आज तक नहीं भूल पाई हूं। मैं उस घटना के भार को उस दिन के बाद से ही उठा रही हूं और इसके लिए खुद को दोषी मानती हूं।’
2016 से हैं बीसीसीआइ के सीईओ
बीसीसीआइ के सीईओ पद जौहरी अप्रैल 2016 से हैं। इससे पहले वो डिस्कवरी नेटवर्क एशिया में पैसिफिक के महाप्रबंधक और कार्यकारी अध्यक्ष हुआ करते थे। बता दे कि अीाी तक इस मामले में किसी भी भारतीय क्रिकेट जगत के व्यक्ति का नाम नहीं जुड़ा था। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और मौजूदा टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर शोषण का आरोप लग चुका है।
मी टू कैंपेन में सामने आ रही महिलाओं और उनके आरोपो को लेकर महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने हाल ही में भारत इसके तहत आने वाले सभी मामलों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा है। अगर समिति गठित होती है तो अन्य कई नामचीन व्यक्त समेत राहुल जौहरी भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।
जोहरी पर आरोप लगने के बाद COA की तरफ से कहा गया है कि बीसीसीआइ सीईओ राहुल जौहरी पर ट्विटर के माध्यम से शोषण का आरोप लगाया गया है। हमें इसकी जानकारी मीडिया के द्वारा साथ ही सोशल मीडिया के जरिए मिली है।
ये आरोप उस वक्त का है जब वो एक बड़े मीडिया हाउस के कर्मचारी थे। ये आरोप उन पर मी टू अभियान के तहत लगा है। इस आरोप के बारे में उनसे जबाव मांगा गया है और इसकी पूरी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देने को कहा गया है। उनकी सफाई के बाद ही विचार किया जाएगा कि उनपर क्या कार्रवाई की जाए।
The post #MeToo की आंधी में फंसा BCCI, CEO पर महिला ने लगाया ट्विटर के जरिए आरोप appeared first on Live Cities.