Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट तक फैली #MeToo की आग, अब चपेट में आए BCCI अधिकारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: MeToo मूवमेंट ‘तूफान’ का रूप ले चुका है. अमेरिका से भारत तक की महिलाएं यौन या मानसिक उत्पीड़न की अपनी कहानियां साझा कर रही हैं. ‘मी टू’ की कड़ी में नाना पाटेकर-आलोक नाथ जैसे कलाकार, एमजे अकबर जैसे राजनेता और नौकरशाह के अलावा अर्जुन रणतुंगा-लसिथ मलिंगा जैसे क्रिकेटर्स के नाम सामने आ चुके हैं.

इस मूवमेंट में शामिल होने वाला ताजा नाम बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी का है. एक महिला पत्रकार ने जोहरी पर अनुचित बर्ताव का आरोप लगाया है. हालांकि उस महिला पत्रकार ने अपनी पहचान उजागर नहीं की है. जोहरी 2016 से ही बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर कार्यरत हैं.

बीसीसीआई के सीईओ पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है. जिस ई-मेल का स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है उसे राहुल जोहरी की ओर से महिला पत्रकार को भेजा बताया गया है.

बता दें कि राहुल जौहरी बीसीसीआई के सीईओ के पद पर अप्रैल 2016 से कार्यरत हैं. इससे पहले वह दक्षिण एशिया फॉर डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया पेसिफिक कार्यकारी उपाध्यक्ष और जनरल मैनेजर के पद पर रह चुके हैं.

The post क्रिकेट तक फैली #MeToo की आग, अब चपेट में आए BCCI अधिकारी appeared first on Live Cities.