Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के सीओए राहुल जोहरी भी हुए #METOO कैंपेन के शिकार, महिला पत्रकार ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

इन दिनों पूरी दुनिया में # ME TOO कैंपेन अपने पूरे शबाब पर है जहां पर हर रोज महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर लगातार खुलासा कर रही हैं। महिलाओं के लिए शुरु किए गए इस कैंपेन की आंच अप क्रिकेट पर भी आ गई हैं।

# ME TOO कैंपेन के तहत बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी पर लगा आरोप

अभी हाल के दिनों में श्रीलंका के दो खिलाड़ियों पर  # ME TOO कैंपेन के जरिए लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद अब इसके छिंटे भारतीय क्रिकेट में भी आ गए हैं।

जी हां आपने सही सुना भारतीय क्रिकेट में भी # ME TOO कैंपेन के तहत पहला मामला सामने आया है जिसमें भारतीय क्रिकेट के आका बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी पर खराब व्यवहार का आरोप लगा है।

राहुल जोहरी पर एक महिला पत्रकार ने लगाया अनुचित व्यवहार का आरोप

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी पर # ME TOO कैंपेन के तहत  के तहत एक महिला पत्रकार ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया है कि राहुल जोहरी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है।

इस महिला पत्रकार ने एक ई-मेल के जरिए अपने साथ राहुल जोहरी के द्वारा किए गए व्यवहार का किस्सा सुनाया। जिसमें इस महिला पत्रकार ने बताया कि किस तरह से नौकरी का झांसा देकर राहुल जोहरी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।

नौकरी का झांसा देकर गलत व्यवहार करने का आरोप

आपको बता दें कि मौजूदा बीसीसीआई सीईओ के पद पद पर कार्यरत राहुल जोहरी इससे पहले डिस्कवरी नेटवर्क पैसिफिक के एक्सिक्यूटिव प्रेसीडेंट थे साथ ही वो साउथ एशिया के जनरल मैनेजर थे। उसी दौरान उन्होंने इस महिला पत्रकार के साथ ये अनुचित व्यवहार किया।

राहुल जोहरी जैसे बीसीसीआई के सबसे बड़े अधिकारी पर लगे इस आरोप के बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये कहानी कहां तक जाती है और राहुल जोहरी को लेकर क्या एक्शन लिया जाता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बीसीसीआई के सीओए राहुल जोहरी भी हुए #METOO कैंपेन के शिकार, महिला पत्रकार ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.