Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MSK प्रसाद बोले- चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन में कोई मतभेद नहीं

हैदराबाद 
भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ ‘संवाद नीति ’ पर विवादों में आए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि चयन समिति और टीम प्रबंधन की ‘सोच एक जैसी’ है.

पिछले कुछ दिनों से यह मामला सुर्खियों में है क्योंकि टेस्ट टीम के वरिष्ठ सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और युवा करुण नायर ने कहा था कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने के बारे में चयनकर्ता और टीम प्रबंधन ने कुछ भी नहीं कहा.

प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘टीम प्रबंधन और चयन समिति की सोच एक जैसी है. चयन नीति को लेकर हमारा नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है और मैं उसके साथ हूं.’

प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय बुधवार को टीम प्रबंधन से मुलाकात की, जिसमें कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा शामिल थे तथा संवाद नीति के तरीके के बारे में जाना.

यह पता चला है कि हर चयन बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, ताकि मीडिया चयन नीति को लेकर खुद से कोई अनुमान ना लगाए. यह विनोद राय के कहने पर किया गया है.