Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK vs AUS: पाकिस्तान की टी20 टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच हुआ पहला टेस्ट मैच ड्रा हुआ था। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय टीम गुवाहाटी में खेलते ही बना लेगी ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामलें में बनेगी नंबर वन टीम

आपको बता दे तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा हो चुकी है। टी20 की घोषित टीम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टीम में जगह नहीं बना पाएं। मोहम्मद आमिर को उनकी खराब फॉर्म के कारण ये खामियाजा भुगतना पड़ा आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाड़ी इमाद वसीम की वापसी हुई है। वसीम एशिया कप में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। इसी के साथ 30 साल के तेज गेंदबाज वकास मसूद को भी टीम में चुना गया है। वकास मसूद ने हाल ही पाकिस्तान ए की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, कैरेबियाई का ये बल्लेबाज हुआ बाहर

ये हैं टी20 के लिए पाकिस्तान टीम : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शाहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान, हसन अली, इमाद वसीम, वकस मसूद, फहीम अशरफ।

ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया