Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK vs AUS: नाथन लॉयन ने 6 गेंद पर 4 विकेट तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लॉयन पाकिस्तान के बल्लेबाज़ी क्रम की कमर तोड़ दी। नाथन लॉयन ने पहले दिन 6 गेंद पर 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद अभी भी क्रीज़ पर है। वो 92 रन बनाकर खेल रहे है और टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन हो गया। आपको जानकारी में बता दें, यह मैच अबू धाबी में खेला जा रहा है और ये पाकिस्तान का घरेलू मैदान है।

वहीं इस टेस्ट मैच में नाथन लियोन ने चार विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मिचेल जॉनसन और ब्रेट ली को पीछे छोड़ दिया है। पहले टेस्ट मैच में नाथन लियोन ने ब्रेट ली के 310 विकेटों की बराबरी कर ली थी। दूसरे मैच में पहला विकेट लेते ही उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिर तीन विकेट लेकर जॉनसन के 313 विकेटों के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाबर आजम का विकेट लियोन का टेस्ट क्रिकेट में 314वां विकेट रहा और इस विकेट के साथ ही लियोन ने जॉनसन को पीछे छोड़ दिया।

आपको जानकारी में बता दें, लॉयन अब ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ शेन वार्न (708) , ग्लेन मैक्ग्रा (563) और डेनिस लिली (355) हैं।

यह भी पढ़े :-

उमेश यादव को लेकर ऐसा क्या बोले अखिलेश की सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

इंग्लैंड टीम कर रही थी प्रैक्टिस, तभी अचानक निकल आया सांप, देखें वीडियो



Herald