इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही टेस्ट सीरीज का आयोजन होने वाला है। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज यूएई में खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। पहला टेस्ट मैच 7 अक्टूबर से यूएई में खेला जाएगा और उससे पहले मोहम्मद हफीज वहां पहुंच जाएंगे।
उत्तर मध्य रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
इसकी के साथ पाक का ये दिग्गज खिलाड़ी करीब 2 साल बाद टीम में वापसी कर रहा है। 37 साल के इस आॅलरांउडर खिलाड़ी ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 50 टेस्ट मैच खेले है। इस दौरान मोहम्मद हफीज ने टेस्ट करियर में 3452 रन बनाए है। पाकिस्तान का ये आॅलराउंडर खिलाड़ी एक बल्लेबाज के साथ—साथ एक शानदार स्पिन गेंदबाज है। लेकिन ये आॅलराउंडर खिलाड़ी अपने बॉलिंग एक्शन के कारण कई बार प्रतिबंध हो चुका है।
पाकिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मोहम्मद हफीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 पारियों में हफीज़ महज 102 रन ही बना पाए थे। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
इस प्रकार है टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, असद शफीक, हैरिस सोहेल, उस्मान सलाहुद्दीन, यासिर शाह, शादाब खान, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, वहाब रियाज, फहीम अशरफ, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद हफीज।