Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK VS AUS- ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जॉनसन-ब्रेट ली छूटे पीछे

पाकिस्तान की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से अबु धाबी में शुरू हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। और अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया।

नाथन लायन ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को फिरकी में उलझाया

दुबई में खेला गया पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ड्रॉ करवाया, जिसके बाद पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में अबु धाबी में टर्निंग ट्रेक तैयार किया, लेकिन उनका ये दांव उन पर ही भारी पड़ गया और नाथन लायन की फिरकी में उलझते रह गए।

पाकिस्तान की टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत के बाद नाथन लियोन ने कुछ ही गेंदों में एक के बाद एक समान स्कोर पर 4 झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया।

पाकिस्तान को 4 झटके देकर टॉप ऑर्डर किया नस्तेनाबूत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 57 रनों के स्कोर पर 1 विकेट खोकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद नाथन लियोन गेंदबाजी करने आए, जिन्होंने अपने पहले तीन ओवर मेडन डालने के बाद विकेट का सिलसिला ऐसा शुरू किया कि देखते ही देखते पाकिस्तान का स्कोर 57 रनों पर ही 5 विकेट हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने पारी के 20वें ओवर में पहले तो अजहर अली को अपनी ही गेंद पर लपका जिसके बाद हैरिस सोहैल को पहली ही गेंद पर तो बाबर आजम और असद शफीक को दो-दो गेंदों का ही सामना करने दिया।

4 विकेट के साथ लायन निकले जॉनसन-ली से आगे

नाथन लायन ने इस शानदार गेंदबाजी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज रहे मिचेल जॉनसन और ब्रेट ली दोनों  को सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ते हुए चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए।

ब्रेट ली के जहां 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट हैं तो वहीं मिचेल जॉनसन के 73 मैचों में 313 विकेट हैं। लेकिन नाथन लायन इस मैच से पहले अपने 310 विकेट से आगे खेलते हुए 4 विकेट के साथ 80वें मैच में 314 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। तो वहीं लायन से आगे शेन वार्न 708 विकेट, ग्लेन मैक्ग्राथ 563 विकेट और डेनिस लिली के 355 विकेट हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post PAK VS AUS- ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जॉनसन-ब्रेट ली छूटे पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.