Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दी जोरदार शिकस्त, वसीम ने झटके तीन विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 66 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 89 रनों पर समेट गई। पाकिस्तान की तरफ से इमाद वसीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके।

बता दें, पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और खाता खुलने से पहले ही कप्तान एरॉन फिंच को इमाद वसीम ने पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वसीम ने दूसरे सलामी बल्लेबाज शॉर्ट को बोल्ड कर पाकिस्तान की जीत तय कर दी। शुरूआती झटके मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज़ नहीं ठीक पाया और एक के बाद एक आउट होते चले गए।

वहीं पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ बाबर आजम और मोहम्मद हफीज के अलावा कोई और बल्लेबाज टिक नहीं पाया। पाकिस्तान को पहला झटका फखर जमां के रूप में 32 रन के स्कोर पर लगा। फखर जमां को बिली स्टानलेक का शिकार बनाया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए आजम और हफीज के बीच 73 रनों की अहम साझेदारी हुई। बाबर आजम ने नॉट आउट 68 रन बनाये। अब सीरीज का दूसरा मैच अब 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़े -

आज विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा के पास भी है सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
IND vs WI: विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक ही मैच में बना लिए इतने रिकॉर्ड



Herald