Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK मूल के तीन हांगकांग के क्रिकेटरों पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप

दुबई    
भारत के खिलाफ पिछले महीने एशिया कप में खेलने वाले नदीम अहमद सहित हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर 2014 में कथित मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं। तीनों खिलाड़ियों हसीब अमजद और नदीम और उनके भाई इरफान अहमद पर एसीयू संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं।

इनमें बाएं हाथ के स्पिनर नदीम का नाम प्रमुख है। उसने भारत के खिलाफ 18 सितंबर को एशिया कप मैच के दौरान दस ओवर किए थे जिनमें उन्होंने 39 रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। इरफान और हसीब 2014 और 2016 में हांगकांग की तरफ से खेले थे।

इरफान पर मैच फिक्सिंग के लिए नौ विशिष्ट आरोप लगाए गए हैं। आईसीसी ने उसे अप्रैल 2016 से निलंबित कर रखा है। नदीम और हसीब पर आईसीसी संहिता की पांच धाराओं के अंतर्गत आरोप लगाए गए हैं। नदीम और हसीब को आरोपों का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।