Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAKvAUS: अब्बास की आंधी में उड़ा आॅस्ट्रेलिया, पाकिस्तान ने जीती 1-0 से सीरीज

इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। अबुधाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने आॅस्ट्रेलिया टीम को 373 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1—0 से जीत ली है।

नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, इन दिग्गजों की श्रेणी में हुआ शामिल

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस दोनों टीमों के बीच हुआ पहला टेस्ट मैच ड्रा हुआ था। जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 282 रन बनाए। उसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी आॅस्ट्रेलिया की टीम ने 145 रन ही बना सकी।

विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

उसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 400 रन बनाए और आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 538 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे दिन 164 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की और से एक बार फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। उन्होंने इस पारी में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी।

ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया

मोहम्मद अब्बास को उनकी शानदार पारी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद अब्बास ही मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजे गए। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।