ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज खेला गया. आज के दिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. इस दौरान पाक की टीम में दो साल बाद मोहम्मद हफीज की वापसी हुई.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आज तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए आज ट्रेविस हेड,आरोन फिंच और मार्कस लबरशे ने डेब्यू किया.
पाकिस्तान ने की अच्छी शुरुआत

दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हाफिज ने एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया. हफीज ने पहले विकेट के लिए युवा सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक के साथ पहले विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की. इस दौरान हफीज ने अपना टेस्ट शतक भी पूरा किया. वही इमाम अपना शतक बनाने से चुक गए और 76 रन बना के आउट हो गए.
उन्हें नाथन लायन ने अपना शिकार बनाया था. उनके आउट होने के बा हफीज भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और 122 रन की पारी खेल कर आउट हो गए. उन्हें भी दो साल बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे सिडील ने एलबीडबल्यू किया.
ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

एक समय बेहद मजबूत दिख रही पाकिस्तान की टीम ने आखिरी के सत्र में कुछ ख़ास नही किया. टीम के स्टार बल्लेबाज़ अज़हर अली ने बेहद धीमी बल्लेबाज़ की. उन्होंने 80 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए. उन्हें हॉलैंड ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद हैरिस और अब्बास इस समय क्रीज़ पर मौजूद है.

दिन का खेल खत्म होने के समय पाकिस्तान ने तीन विकेट खो कर 255 रन बना लिए है. मैदान पर इस समय हारिस 15 और नाईटवाचमैन अब्बास 1 रन बना के टिके हुए है. ऑस्ट्रेलिया के लायन,पिटर सिडिल और जॉन हॉलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किया है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि कैसे कल दोनों टीमें खेलती हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post pakvsaus: हफीज के शतक से पाकिस्तान मजबूत हालात में, पहले दिन बनाए 3 विकेट पर 255 रन appeared first on SportzWiki Hindi.