Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAKvsAUS: फ़ील्डिंग के दौरान चोटिल होकर इमाम उल हक़ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच दुबई में खेला जा रहा है. मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक़ के हाथ में गेंद लगने से उंगली फ्रैक्चर हो गयी. जिसके चलते वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.

बाएं हाथ की उंगली हुई फ्रैक्चर 

इमाम उल हक़ गुरुवार को फ़ील्डिंग के दौरान चोटिल हुए. उनके बाएं हाथ की पांचवी ऊँगली में गेंद तेज लगने से फ्रैक्चर हो गयी. अब अगला और आखिरी मैच वह नहीं खेल नहीं पाएंगे.

पाकिस्तान मैच में जीत से 5 विकेट से दूर 

दुबई में खेले जा रहे टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑल आउट होकर पहली पारी में 482 रन बनाए. इस दौरान इमाम उल हक़ ने 76 रनों की पारी खेली.

जबकि मोहम्मद हफीज(126) और हरीस सोहेल(110) ने शतकीय पारियां खेली. जिसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित की.

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट खोकर 331 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया जीत से 131 रन दूर है. जबकि पाकिस्तान टीम जीत से 5 विकेट दूर है.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास एक सफल गेंदबाज रहे. अब्बास ने पहली पारी में 19 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट निकाले. जबकि दूसरी पारी में वह अभी तक 24 ओवर की गेंदबाजी में 47 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं. सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 16 अक्टूबर से अबू धाबी में खेला जाएगा.

The post PAKvsAUS: फ़ील्डिंग के दौरान चोटिल होकर इमाम उल हक़ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.