इंटरनेट डेस्क। क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका का ये दिग्गज विकेटकीपर आईपीएल के 11वें सीजन में रॉयल चैलेजर्स बैंगलौर की ओर से मैदान बल्लेबाजी करते नजर आया था। लेकिन आईपीएल के 12वें सीजन में साउथ अफ्रीका का ये विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मैदान में नजर आने वाला है।
INDvWI: पहले वन-डे के लिए हुई टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू करने का मौका
आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में आरसीबी की ओर से मैदान में उतरने वाले आरसीबी के खिलाड़ी डी कॉक को बैंगलोर ने 2 करोड़ 80 लाख रूपए खर्च करके टीम में खरीदा था। लेकिन आईपीएल के 11वें सीजन में डी कॉक कुछ खास नहीं कर पाए और पूरे सीजन में मात्र 201 रन ही बना पाएं। इसके साथ ही आरसीबी की टीम ने इतनी ही राशि देकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डी कॉक को 2 करोड़ 80 लाख रूपए खर्च कर टीम में शामिल कर लिया है।
हिटमैन रोहित शर्मा वनडे सीरीज में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि
वहीं मुंबई ने अपने दो खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय को टीम से रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका का ये विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में ओपनर की भूमिका निभाता है। साउथ अफ्रीका के इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।