क्रिकेट के खेल में आपने छक्के तो खूब देखे हैं। जो वनडे और टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं, तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में छक्के बहुत कम देखे जाते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा छक्के
लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज रहते हैं जो टेस्ट में भी छक्के लगाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इसी तरह से आज हम आपको विश्व क्रिकेट के ऐसे पांच बल्लेबाज के बारे में बताते हैं जो टेस्ट क्रिकेट में पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे।
मिस्बाह उल हक(54 छक्के)
पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी रहे मिस्बाह उल हक उनकी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते थे। मिस्बाह ने पिछले पांच साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े।

पिछले पांच साल में मिस्बाह के बल्ले से 34 टेस्ट मैचों में 48.79 की बेहतरीन औसत के साथ 7 शतक और 18 अर्धशतक लगाए तो वहीं इस दौरान उन्होंने 54 छक्के लगाए।
ब्रैंडन मैकुलम(52 छक्के)
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की बल्लेबाजी में खास नाम था। मैकुलम अपनी तूफानी पारी के लिए जाने जाते थे। पिछले पांच साल की बात करें तो ब्रैंडन मैकुलम ने 24 टेस्ट मैचों में 6 शतक और 3 पचासे लगाए तो वहीं 48.63 की औसत से 1994 रन बनाए और 52 छक्के लगाए।

बेन स्टोक्स( 41 छक्के)
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स अपनी तूफानी पारी के लिए माने जाते हैं। बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में भी बड़े हिट्स लगाते हैं।

पिछले पांच साल की बात करें तो बेन स्टोक्स ने 46 टेस्ट मैचों मे 33.89 की औसत से 2779 रन बनाए साथ ही 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाए। इस दौरान स्टोक्स ने 41 छक्के भी लगाए।
डेविड वार्नर(41 छक्के)
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी खतरनाक बल्लेबाज हैं। डेविड वार्नर ने टेस्ट मैचों में भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं।

पिछले पांच साल में डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में 52 मैचों में 52.78 की औसत से 4962 रन बनाए जिसमें उन्होंने 18 शतक और 21 अर्धशतक लगाए और 41 छक्के जड़े।
रविन्द्र जडेजा(38 छक्के)
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा भी तूफानी बल्लेबाजी कर लेते हैं। रविन्द्र जडेजा ने टेस्ट में भी इसका रूप दिखाया है।

उन्होंने पिछले पांच सालों में टेस्ट क्रिकेट में खेले 33 मैचों में 35.08 की औसत से 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए जिसमें 38 छक्के शामिल रहे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post RECORD- पिछले पांच सालों में टेस्ट क्रिकेट में विराट ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने लगाया हैं सबसे ज्यादा छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.