भारतीय टीम का 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा हैं. इस दौरे से पहले टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने प्रैक्टिस मैचों की मांग बीसीसीआई से की थी. अब बीसीसीआई रवि शास्त्री की इस मांग को पूरा करते हुए दिख रही हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में एक साथ खेलेगी दो भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम को सबसे पहले 21 नवंबर से 25 नवंबर के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं. इसके बाद भारतीय टीम को 6 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं.
बीसीसीआई टेस्ट सीरीज से पहले भारत के दो अभ्यास मैच कराना चाहती हैं. ताकि भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की परिस्थतियां समझने का मौका मिल जाये.
बता दें, कि इस भारतीय टीम के अभ्यास मैच व ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच एक-दूसरे से ओवर लैप करेंगे. इसी वजह से बीसीसीआई दो भारतीय टीम की योजना बना रही हैं.
एक टीम खेलेगी अभ्यास मैच, तो एक टीम खेलेगी टी-20 सीरीज

मुंबई मिरर पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम के साथ अभ्यास मैच खेलेगी. वहीं दूसरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रिय टीम के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी.
टी-20 सीरीज में कई युवा चेहरें देखने को मिल सकते हैं. वहीं अभ्यास मैच में भारतीय टीम के टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी और कुछ सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे.
कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों से पूछा जा सकता हैं, कि कौन सा क्रिकेट खेलना चाहते हैं.
ऑस्ट्रेलिया टीम भी कर चुकी हैं ऐसा

बता दें, कि ऐसा ऑस्ट्रेलिया की टीम भी साल 2017 में कर चुकी हैं. दरअसल, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की फरवरी-मार्च 2017 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, तो ऑस्ट्रेलिया की एक टीम श्रीलंका के साथ टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही थी.
वहीं ऑस्ट्रेलिया की दूसरी टीम भारत की घरेलू टीम के साथ अभ्यास मैच खेल रही थी. भारतीय टीम भी अब ऑस्ट्रेलिया के इसी नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं.
The post REPORTS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में होंगे 2 कप्तान, पहली बार बीसीसीआई ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.