Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर 2019 में इस पार्टी की ओर लड़ सकते हैं चुनाव

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के चुनाव लड़ने की संभावना है. गंभीर भारतीय टीम से पिछले काफी वक्त से बाहर चल रहे हैं. वहीं धोनी सीमित ओवर क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं.

बीजेपी की ओर से बन सकते हैं उम्मीदवार 

न्यूज़ वेबसाईट द संडे गार्डियन पर दी गयी जानकारी के मुताबक महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बन सकते हैं. दी गयी जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – अफगानिस्तान को मिला एक और राशिद खान

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने द संडे गार्डियन को बताया कि

”मिनाक्षी लेखी के बारे में मिली ग्राउंड रिपोर्ट अच्छी नहीं है. उनके चुनावी क्षेत्र में लोग उनके काम से खुश नहीं हैं. इसलिए पार्टी ने दोबारा उन्हें नयी दिल्ली से न लड़ाने का निर्णय लिया है. सबसे अधिक संभावना है कि गौतम गंभीर उस सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं. वह दिल्ली के ही हैं और दिल्ली के लोगों के लिए अच्छा करने की कोशिश करेंगे.”

वरिष्ठ नेता ने ये भी बताया की पार्टी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी टीम में शामिल कराने पर विचार कर रही है. जिन्हें झारखंड में किसी सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता.

यह भी पढ़ें – हार के बाद खुश नज़र आए होल्डर

उन्होंने कहा

”दोनों खिलाड़ियों की व्यापक स्वीकार्यता, सम्मान और विश्वसनीयता पूरे देश में है और समाज के सभी वर्गों के नेताओं के रूप में माना जाता है. वह सिर्फ अपने राज्य के ही लीडर नहीं बल्कि देश के लीडर हैं. धोनी मौजूदा समय में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. इस वजह से भारत के दक्षिणी भागों में उनकी काफी पहुंच है. इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से पार्टी को काफी लाभ होगा”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर 2019 में इस पार्टी की ओर लड़ सकते हैं चुनाव appeared first on SportzWiki Hindi.