Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी 3 वनडे मैचो के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे पृथ्वी शॉ, ये खिलाड़ी होगा बाहर

मुंबई के युवा बल्लेबाज और अंडर-19 भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू पर खासा प्रभावित किया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पृथ्वी शॉ ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और कौशल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

पृथ्वी शॉ को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन वनडे में मिल सकता है मौका

पृथ्वी शॉ ने जिस अंदाज में अपना टेस्ट डेब्यू किया है उससे तो ये संभावनाएं प्रबल हो चली है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में ही आगाज करने का मौका मिल सकता है।

वैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है जिसमें ऋषभ पंत को शामिल किया है लेकिन पृथ्वी शॉ को नहीं चुना गया।

पृथ्वी के टेस्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर दिया जा सकता है वनडे डेब्यू का मौका

लेकिन पृथ्वी शॉ को भी अब जल्द ही वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन मैचों के लिए पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में शामिल करने के साथ ही प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल सकती है।

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस से कहा गया है कि “पूरा नजरें विश्व कप पर लगी हुई हैं। मुख्य ध्यान तो खिलाड़ियों का रोटेशन कैसे किया जाए इस पर है। वास्तव में तो इससे हमारे प्रमुख खिलाड़ियों को बचाने पर ज्यादा ध्यान रहेगा।”

बीसीसीआई रोटेशन पॉलिसी के तहत प्रमुख खिलाड़ियों को देगी आराम

“इसी कारण से जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को बाहर या अंदर होते हुए देखेंगे। ये सभी खिलाड़ी तीनों ही फॉर्मेट में लगातार नहीं खेल रहे हैं।  हमें इनकी देखभाल करनी है और आगे बढ़ते जाना है। ये चीजें अभी तो जारी रहेंगी।”

अब जब विश्व कप को देखते हुए रोटेशन पॉलिसी को बीसीसीआई चलाएगा तो पृथ्वी शॉ के साथ ही कई युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुलने तय है।

पृथ्वी को मिला मौका तो कौन होगा बाहर

अगर पृथ्वी को मौका मिलता हैं, तो भारतीय टीम से किसे बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा, ये बड़ा सवाल हैं. ऐसे में अगर अनुमान लगाएं तो पृथ्वी के टीम में जगह मिलने से शिखर धवन को बाहर बैठना पड़ेगा. शिखर धवन को 15 सदस्यी टीम में अगर जगह मिलती हैं, तो प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ का खेलना मुश्किल ही हैं.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post REPORTS: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी 3 वनडे मैचो के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे पृथ्वी शॉ, ये खिलाड़ी होगा बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.