मौजूदा समय में लगातार मुकाबले खेल रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए अपनी फिटनेस और फॉर्म को ऐसे ही बरक़रार रखना बहुत ज्यादा जरुरी हैं. बीसीसीआई इस समय अपने प्लेयर्स पर ज्यादा ध्यान इसलिए दे रहा हैं, क्योकि अगले साल 2019 में होने वाले बड़े इवेंट क्रिकेट विश्वकप में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सके.
मौजूदा सत्र के क्रिकेट टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने पहले ही साफ़ किया था, कि ज्यादा मैच होने से खिलाड़ियों का थकना लाजमी हैं, ऐसे में सभी खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दिया जाएगा.
बीसीसीआई ने कहा था, कि
“भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के हिसाब से ही खिलाया जायेगा, जिससे की टीम इंडिया पर भी ज्यादा दवाब न रहे और टीम अपनी फिटनेस और फॉर्म को भी ऐसे ही बरक़रार रख सके.”

रोटेशन पॉलिसी के तहत दिया जायेगा आराम
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के तहत ही आराम दिया जायेगा. जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली,भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह ,और हार्दिक पंड्या समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं.
इस लिस्ट में वही खिलाड़ी शामिल किये गए हैं. जोकि टी 20, वनडे और टेस्ट मैचों की तीनो टीमों का हिस्सा हैं, क्योकि एक फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को तो आराम मिल जाता हैं, लेकिन तीनो फॉर्मेट के साथ खेलने वाले खिलाड़ी ज्यादा दवाब की स्थिति में रहता हैं.

विश्वकप से पहले सभी खिलाड़ियों को फिट रखना बीसीसीआई का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने आने वाले मैचों और सीरीज के लिए अपनी इस पॉलिसी को लगातार रखने के मूड में दिखाई दे रहा हैं और वो खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को लगातार आराम देता रहेगा, जिससे की वो 2019 में शुरू होने वाले महाकुंभ विश्वकप के लिए खिलाड़यों को तैयार कर सके
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर बैठेंगे विराट कोहली

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आने वाले वनडे मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी रेस्ट दिया जा सकता हैं. बता दे कोहली को इंग्लैंड में हुई लम्बी सीरीज के बाद एशिया कप के समय भी रेस्ट दिया गया था. इसके अलावा विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट और निदहास ट्रॉफी में भी आराम दिया गया था. जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी हुई.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज के बाद हैं 4 और सीरीज
खबरों की माने तो भारत को वेस्टइंडीज टूर के बाद पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूज़ीलैंड का दौरा करना हैं, उसके बाद भारत वापस आकर ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी करना हैं, ऐसे में खिलाड़ियों का थकना लाजमी हैं.
इन सीरीज के अलावा भारतीय खिलाड़ियों को विश्वकप 2019 से ठीक पहले 2 महीने का आईपीएल 2019 भी खेलना हैं. जो किसी भी लिहाज से कम थकाऊ नहीं हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post REPORTS: विराट कोहली समेत ये खिलाड़ी नहीं होंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.