Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: एशिया कप में महेंद्र सिंह धोंनी को कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं हैं चयनकर्ता

भारतीय टीम ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप में शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने एशिया कप में खिताब तो अपने नाम किया लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें बराबरी पर संतोष करना पड़ा।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को दिया था आराम

अफगानिस्तान की टीम एशिया की उबरती टीम है लेकिन उन्होंने जिस तरह से भारत जैसी मजबूत टीम को टाई पर रोका वो भारत के लिए तो मानसिक हार के समान ही है।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट शायद ज्यादा दोषी है क्योंकि उन्होंने इस मैच में अपने 5 प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देकर बैंच को मौका दिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी को कप्तानी देने से चयनकर्ता नहीं थे खुश

भारतीय टीम सुपर-4 में अफगानिस्तान से हुए मैच से पहले ही फाइनल के लिए अपनी जगह तय कर चुका था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल, मनीष पांडे, खलील अहमद, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया।

तो वहीं स्टेंड बाय कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन को भी बाहर बैठाया और कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी को सौंप दी। लेकिन एक रिपोर्ट की माने तो धोनी को कप्तानी देने के फैसले से चयनकर्ता खुश नहीं थे।

शिखर धवन-रोहित रहे बाहर और धोनी को किया कप्तानी के लिए मजबूर

एशिया कप जीतने के इतने दिनों बाद अचानक से इस बात को एक बीसीसीआई के सूत्रों ने हवा दी है। बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो वो महेन्द्र सिंह धोनी को फिर से कप्तानी ट्रेक में लाने से चयनकर्ता खुश नहीं थे।

बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया कि

चयनकर्ता खुश नहीं हैं कि मैच में थोक बदलाव चल रहे थे और दोनों स्टैंड इन कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन को बाहर बैठाया और महेन्द्र सिंह धोनी को कप्तान बनने पर मजबूर किया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post REPORTS: एशिया कप में महेंद्र सिंह धोंनी को कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं हैं चयनकर्ता appeared first on SportzWiki Hindi.