Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SA VS ZIM- दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में मात देकर बनायी 2-0 की अजेय बढ़त

विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में शुमार दक्षिण अफ्रीका इन दिनों अपने ही पड़ोसी जिम्बाब्वे के खिलाफ दो-दो हाथ कर रही है जहां दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे पर पूरी तरह से दबदबा नजर आ रहा है।

दूसरा टी-20 मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने बनायी जिम्बाब्वे पर 2-0 की अजेय बढ़त

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी मेजबानी में खेलने आयी जिम्बाब्वे पर पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

शुक्रवार को पोचस्फस्ट्रूम में खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मेजबान जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हरा दिया है।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे बना सका 132 रन का स्कोर

मेहमान टीम जिम्बाब्वे के कप्तान हेमिल्टन मसाकाद्जा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और जिम्बाब्वे ने 35 रन के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट खो दिए।

इस खराब शुरूआत का असर जिम्बाब्वे की रनरेट पर पड़ा और वो आखिर तक खुलकर नहीं खेल सके। आखिर में सीन विलियम्स की 28 गेंदों में 41 रनों की पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर बनाया।

दक्षिण अफ्रीका ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य किया हासिल

दक्षिण अफ्रीका के लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं था दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शुरूआत तो ठीक-ठाक की लेकिन इसके बाद 58 रनों तक 3 विकेट खो दिए। शुरूआती तीन बल्लेबाजों के विकेट खोने के बाद जेपी डूमिनी और हेनरिच क्लासेन ने बागडोर संभाली।

इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका की राह आसान कर दी। क्लासेन के 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद डूमिनी और मिलर ने जीत तक पहुंचा दिया। डूमिनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 33 रनों की पारी खेली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post SA VS ZIM- दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में मात देकर बनायी 2-0 की अजेय बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.