स्पोर्ट्स डेस्क। जिम्बाब्वे वनडे सीरीज जीतने के बाद अब साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच भी जीत लिया है। लेग स्पिनर इमरान ताहिर के 5 विकेट की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 इंटरनेशनलक्रिकेट मैच में मंगलवार को जिंबाब्वे को 34 रन से रौंदा है। आपको बता दें, साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर जिम्बाब्वे के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा।
लेकिन इमरान ताहिर की फिरकी के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ ठीक नहीं पाए और एक के बाद एक पवेलिन चलते बने। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 126 रन पर ढेर हो गई। ताहिर ने नई गेंद से उन्होंने जिंबाब्वे के पहले तीन विकेट चटकाए, जिससे टीम की कमर तोड़ दी। पीटर मूर ने बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी पर लगातार चार छक्के मारे और ब्रैंडन मावुता के साथ आठवें विकेट के लिए 19 गेंद में 53 रन जोड़कर जिंबाब्वे को उम्मीद की किरण जगाई। आपको बता दें, मूर ने मात्र 21 गेंद में 44 रन जबकि मावुता ने 14 गेंद में 28 रन बनाए थे।
वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे रेसी वान डेर दुसेन ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। डेविड मिलर (39) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी 20 गेंदों में 34 रनों का अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़े :-
ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट कर एक अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
यूथ ओलंपिक में लालरिनुंगा के बाद मनु भाकर ने दिलाया गोल्ड मेडल
भारतीय टीम में इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है टीम में जगह!
Herald