Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SAvZIM: अफ्रीका ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को रौंदा 34 रनों से, ये खिलाड़ी रहा मैन आॅफ द मैच

इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच इस समय तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 0-3 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब जिम्बाब्वे को पहले टी-20 में भी दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी। यह मैच अफ्रीकी टीम ने 34 रन से अपने नाम किया।

ग्राम पंचायत में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

ईस्ट लंदन में खेले गए पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 126 रन बनाकर सिमट गई और 34 रनों से पहला टी20 मैच हार गई। पहले टी20 मैच में अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज मैच के हीरो बने। इमरान ताहिर ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इमरान ताहिर का ये टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

जिम्बाब्वे की ओर से पीटर मोर ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। इसके पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से वान डेर ड्यूसेन ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।