इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एक मात्र टी-20 मैच शनिवार को खेला गया. जॉय डेनली और आदिल रशीद की शानदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने 30 रनों से जीत दर्ज की. टॉस हारकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंका टीम निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 157 रन बना सकी.
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की ओर से सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी कप्तान थिसारा परेरा ने खेली. 31 गेंदों पर खेली गयी इस पारी में उन्होंने 6 छक्केऔर 1 चौका लगाया. इससे पहले ओपनिंग में आये निरोशन डिकवेला (3) और कुसल मेंडिस(1) जल्द ही पवेलियन लौट गए, तीसरे नंबर पर आए दिनेश चंडीमल ने 26 रन बनाए.
ये भी पढ़ें – धोनी को नहीं दिया गया है आराम

धनंजया डी सिल्वा 17 रन बना सके. कमिंडू मेंडिस भी 24 रन बना पाए. दसुन शनाका ने 10 रन बनाए. इस दौरान इंग्लैंड की ओर से गेंदबाज जॉय डेनली ने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा आदिल रशीद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए.
इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने खेली विस्फोटक पारी
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर 69 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर 13 रन ही बना सके. तीसरे नंबर पर आये एलेक्स हेल्स ने 4 रन बनाए. कप्तान इयोन मॉर्गन ने 11 रन बनाए.
ऑल राउंडर बेन स्टोक्स भी 26 रन ही बना सके. मोईन अली ने भी 27 रन बनाए. वहीं जॉय डेनली ने 20 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और अमिला अपोंसो ने 2-2 विकेट लिए.

इस टी-20 मैच से पहले श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गयी. जिस पर इंग्लैंड ने 3 -1 से कब्ज़ा जमाया. अब एक मात्र टी-20 मैच के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
ये भी पढ़ें – 2020 टी-20 विश्वकप में धोनी नही होंगे भारतीय टीम का हिस्सा
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post SLvENG: जॉय डेनली और आदिल रशीद की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड ने एक मात्र टी-20 में दर्ज की जीत appeared first on SportzWiki Hindi.