इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच कल पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला गया। मंगलवार को खेले गए अंतिम पांच वनडे मैचों के अंतिम मैच में श्रीलंका टीम ने अग्रेंज टीम को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुइस पद्धति से 219 रनों के बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही है। आपको बता दें कि रनों के लिहाज से ये श्रीलंका की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड को विंडीज के खिलाफ किंगस्टन में 1994 में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन इस हार से इंग्लैंड की सीरीज जीत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया था। अंतिम मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके साथ ही श्रीलंका ने 50 ओवर में 366 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका की और से निरोशन डिकवेला ने 95, दिनेश चांदीमल ने 80 और कुसल मेंडिस 56 रन की बदौलत 366 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम 26.1 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बने थे कि उसी वक्त मैदान में तेज बारिश आने लगी और इस प्रकार लंका को डकवर्थ लुइस नियम का फायदा हुआ। निरोशन डिकवेला को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया और इयोन मॉर्गन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। श्रीलंका और इंग्लैंड की बीच अब 1 टी20 मैच और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।