बारिश की वजह से पहला मैच धुल जाने के बाद आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वन डे मैच खेला गया. आज टॉस श्रीलंका ने जीता. श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.आज के मैच के लिए दोनों टीम में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नही किया.
मॉर्गन और रूट ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ रॉय मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए. वो डक पर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद जॉनी भी 25 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रूट और मॉर्गन ने एक बार फिर से टीम को संभाला.

इस दौरान रूट और मॉर्गन ने 68 रन की साझेदारी की. खतरनाक होती इस साझेदारी को धनंजय डी सिल्वा ने तोड़ा. रूट 71 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मॉर्गन ने मोर्चा संभाला और टीम के स्कोर को आगे ले गए.
हालांकि वो अपना शतक पूरा नही कर सके और सिर्फ 92 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम 278 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए स्टार गेंदबाज़ मलिंगा आज अपने पुरे रंग में दिखे. उन्होंने आज के मैच में पांच विकेट हासिल किये.
बारिश में धुला मैच

280 रन के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. थरंगा डक पर आउट हो गए. वही उनके साथी डिकवेला भी 9 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान दिनेश भी कुछ ज्यादा ख़ास नही कर सके और 6 रन बना के आउट हो गए.
Rapid response from the ground staff amid a torrential storm here!
Scorecard: https://t.co/mA7LKydNK9#SLvENG pic.twitter.com/8ZD9b4qaI0
— England Cricket (@englandcricket) October 13, 2018
लगातर गिर रहे विकेटों के बीच परेरा और धनंजय डी सिल्वा ने टीम को संभाला. दोनों ने 66 रन की साझेदारी की. इस दौरान बारिश आ गए और डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 31 रन से जीत हासिल हो गए.
The post SLvsENG: वर्षा प्रभावित मैच में इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 31 रनों से जीता मैच appeared first on SportzWiki Hindi.
