Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SLvsSA: अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ी, अमला के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ चोट की वजह से बाहर

साउथ अफ्रीका टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है. टीम पहले ही स्टार खिलाड़ियों की चोट की वजह से परेशान है. टीम के स्टार बल्लेबाज़ हाशिम अमला पहले ही चोट की वजह से इस दौरे से बाहर हो गए है. वहीं अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. टीम के मध्यमक्रम के स्टार बल्लेबाज़ जेपी डुमिनी भी चोट की वजह से इस दौरे से बाहर हो गए है.
 सर्जरी की है जरूरत 
डुमिनी की सर्जरी को लेकर बात करते हुए साउथ अफ्रीका के टीम मैनेजर डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि
“ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान डुमिनी के कंधे की चोट बढ़ा ली है. जिस वजह से उनको कंधे को सर्जरी जरूरत है. जिस वजह से आगामी प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया के दौरे से वो बाहर हो गए है.हम अभी इस बात को लेकर कुछ नही कह सकते है कि वो कितने समय तक क्रिकेट से दूर रहेगा.हम अब उसकी अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे है.”
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की इस नई टी20 लीग की केपटाउन ब्लिट्ज फ्रेंचाइजी ने डुमिनी को अपना मार्की प्लेयर बनाया था.
हाशिम अमला भी हो गए है बाहर 

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला नवंबर में होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. अमला इस समय अपनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं.

वह आगामी विश्व कप के मद्देनजर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते. दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि अभी तक आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कोच ओटिस गिब्सन ने यह साफ कर दिया है कि अमला इस दौरे पर नहीं होंगे.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गिब्सन के हवाले से लिखा है है कि

“एक चयन ग्रूप के तौर पर हमने इस बारे में उनसे पहले ही बात कर ली है. हम उन्हें आगामी क्रिकेट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए जितना समय हो उतना समय देना चाहते हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SLvsSA: अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ी, अमला के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ चोट की वजह से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.