Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

statical preview : पांचवे वनडे मैच में बन सकते है खास रिकॉर्ड, धोनी के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा वनडे मैच 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जायेगा. इस पहले वनडे मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जो इस मैच में दोनो टीमों के खिलाड़ी बना सकते हैं.

यह खास रिकॉर्ड बन सकते हैं पांचवे वनडे मैच में :

6- बता दें, कि 2016 के बाद से भारतीय टीम ने अपनी धरती में सभी पांच वनडे सीरीज जीती हैं. अगर यह वनडे सीरीज भी भारत जीत लेगा, तो भारतीय टीम लगातार 6 वनडे सीरीज अपने देश में जीतने की उपलब्धि प्राप्त कर लेगी.

9999 – एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए खेलते हुए अबतक 9999 रन बना चुके हैं. अगर वह मात्र 1 रन और बना लेंगे, तो वह भारत के लिए खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 10000 रन बना लेंगे.

वैसे धोनी अबतक वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 10173 रन बना चुके हैं, लेकिन उनके बाकि रन एशिया इलेवन टीम से खेलते हुए आये हैं.

1982 – रविन्द्र जडेजा अबतक अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 1982 रन बना चुके हैं. वह मात्र 18 रन अपने 2000 वनडे रनों से पीछे हैं. इस मैच में उनके पास अपने 2000 वनडे अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का मौका होगा.

995- वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज किरन पावेल ने 995 वनडे अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये हुए हैं. मात्र 5 रन बनाते ही वह अपने 1000 वनडे रन पूरे कर लेंगे.

73- भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपने 5000 वनडे रनों से मात्र 73 रन पीछे हैं अगर वह इस मैच में 73 रन बना लेंगे, तो वह भारत के 13वें ऐसे खिलाड़ी बन जायेंगे. जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाये हुए हैं.

198 – रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अबतक वनडे क्रिकेट में कुल 198 छक्के लगाये हैं. अगर वह 2 छक्के इस मैच में और लगा देंगे, तो वह वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे.

53- अम्बाती रायडू भी 53 रन बनाते ही अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 1500 रन पूरे कर लेंगे.

 

 

 

The post statical preview : पांचवे वनडे मैच में बन सकते है खास रिकॉर्ड, धोनी के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.