Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में 2 भारतीय

सामान्य तौर पर वनडे क्रिकेट हो या टेस्ट बल्लेबाजों से अपेक्षा की जाती है कि वह परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करें. पर कुछ ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जिन्हें बल्लेबाजी का एक ही तरीका आता और वह है ताबड़तोड़ बल्लेबाजी. क्रिकेट इतिहास में विव रिचर्ड्स और सनथ जयसूर्या जैसे धमाकेदार बल्लेबाज देखे गए. जबकि मौजूदा समय में भी ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं.

बल्लेबाजी क्रम में ऐसे बल्लेबाज की ज़रूरत होती है जो कभी भी तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को तीव्र गति से बढ़ा सकें. बल्लेबाजी की ये कला क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, रोस टेलर और एमएस धोनी जैसे बल्लेबाजों में मौजूद हैं.

हम आपको ऐसे ही 10 बल्लेबाजों की लिस्ट दिखा रहे हैं जिसमें वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में भारत की ओर से पहले बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं, जबकि दूसरा नाम रोहित शर्मा का शामिल है.

क्र. स. बल्लेबाज देश पारियों की संख्या
1 कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 86
2 रोस टेलर न्यूजीलैंड 116
3 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 120
4 एमएस धोनी भारत 123
5 विव रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 126
6 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 126
7 क्रिस करंस न्यूजीलैंड 128
8 इयोन मॉर्गन इंग्लैंड 135
9 शेन वाटसन ऑस्ट्रेलिया 135
10 रोहित शर्मा भारत 138
11 ब्रेंडन मैक्कुलम न्यूज़जीलैंड 142
12 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 149

हालांकि इस लिस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का नाम शामिल नहीं है. पर गेल के बल्ले से भी जबरदस्त तरीके से छक्के निकल रहे हैं. क्रिस गेल वनडे क्रिकेट में 284 मैचों में 275 छक्के लगा चुके हैं. हाल ही में गेल ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post STATS: अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में 2 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.