भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरा दिन का खेल खेला गया. आज के दिन के भारत का दबदबा देखने को मिला. भारत ने आज पहली 649 रन बना कर पारी घोषित है .
भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
भारत ने 149.5 ओवर में 649/9 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी है. भारत के लिए इस पारी में पृथ्वी शॉ ने 134, विराट कोहली ने 139, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 100, रिषभ पंत ने 92 और चेतेश्वर पुजारा ने 86 रन की शानदार पारियां खेलीं. जबकि वेस्टइंडीज के लिए देवेंद्र बिशू ने सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ हुए फेल

जानिए आज कौन से रिकॉर्ड बने:

- विराट कोहली ने आज अपना 24वां शतक पूरा करते हुए स्टीव स्मिथ, केविन पीटरसन, जावेद मियादाद, सर विवियन रिचर्ड्स और जस्टिन लैंगर को शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
- विराट कोहली सबसे कम पारियों में 24 शतक पुरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए है. उनसे आगे सिर्फ महान बल्लेबाज़ डॉन ब्रैडमैन है. कोहली ने ये कारनामा 123 पारियों में किया है. वहीं सर डॉन ब्रैडमैन ने 66 पारियों में ये कारनामा किया था.
- विराट ने भारत में सबसे तेज 3000 टेस्ट रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. विराट ने पुजारा के बराबर 53 पारियां खेलकर भारत में 3000 रन पूरे किए हैं.
- घर में सबसे तेज 3000 टेस्ट रन बनाने के मामले में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का चौथा स्थान है. इस मामले में यह बल्लेबाज सबसे ऊपर हैं.
- विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर साल 1979 में 644 रन का बनाया था. भारत ने आज 649 बनाए. ऐसे में आज भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
The post STATS: INDvsWI: दूसरे दिन भारत ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, तो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.
