भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले रहे पहले टेस्ट मैच में आज दूर दिन का खेल खेला गया. जहां आज भारत ने एक बार फिर से वेस्टइंडीज को बेहद आसानी से हरा दिया. भारत ने इस मैच में बेहद आसानी से 272 रन से जीत हासिल कर लीं.
हासिल की आसान जीत
That's a wrap! INDIA WIN the first Test.#TeamIndia beat the Windies by an innings and 272 runs
pic.twitter.com/DITXuZRBuy
— BCCI (@BCCI) October 6, 2018
बेस्टइंडीज की टीम यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद ही पारी की हार के कगार पर पहुंच गई है.
पहली पारी में 181 रनों पर ढेर होने वाली विंडीज ने तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 191 रन पर आलआउट हो गए. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कुलदीप यादव से पार नहीं पा सके.
कुलदीप ने अभी तक पांच विकेट अपने नाम कर लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन को दो सफलताएं मिली हैं.

जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने
1. 2016 के बाद किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार फॉलो ऑन देने का रिकॉर्ड-
5 बार भारत
3 बार इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका
1 बार पाकिस्तान
0 बार अन्य टीम
2. यह सातवीं बार है जब भारतीय टीम ने पहली पारी में 400 रनों की लीड ली है. पिछले 6 मौकों पर भारतीय टीम ने इसमें पारी के अंतर से जीत दर्ज की है.
3. कुलदीप दुनिया के 6 ऐसे गेंदबाज़ बन गए है, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हासिल किये हैं.
4. पहली पारी में भारत की सबसे बड़ी बढ़त-
492 बनाम बांग्लादेश, ढाका, 2007
478 बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता, 2011
468 बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018*
439 बनाम श्रीलंका, कोलोंबो, 2017
413 बनाम श्रीलंका, कानपूर, 2009
5.पहली पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ी बढ़त-
563 बनाम इंग्लैंड, किंग्स्टन, 1930
478 बनाम भारत, कोलकाता, 2011
468 बनाम भारत, राजकोट, 2018*
424 बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 2007
417 बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2008
401 बनाम ऑस्ट्रेलिया, किंग्स्टन, 1955
6.भारत ने आज घरेलू सरजमीं पर इस साल तीसरी बार पारी से जीत हासिल की है. इससे पहले भारत ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ पारी से जीत हासिल की थी.
The post STATS: INDvsWI: मैच में आज बने कुल 6 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.

