Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: INDvsWI : पहले दिन बने कुल 9 रिकॉर्ड, कुलदीप और रोस्टन चेज ने बनाये कई शानदार रिकॉर्ड

india-wins-rajkot-test-by-an-innings-and-272-runs

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पहले दिन का खेल काफी रोमांचक रहा, दोनों ही टीमें पहले दिन के खेल के बाद संतुष्ट रहेगी, क्योंकि वेस्टइंडीज ने जहां पहले दिन 295 रन जोड़ लिए हैं. वहीं भारतीय टीम ने भी मैच के पहले दिन 7 विकेट हासिल कर लिए हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले दिन के इस खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं. हम आपकों अपने इस खास लेख में पहले दिन के खेल में बने रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं पहले दिन के खेल में बने आंकड़ो पर : 

1. तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को आज अपने टेस्ट डेब्यू का मौका मिला. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 294वें खिलाड़ी बने हैं.

2. रविचंद्रन अश्विन को आज पहले दिन के खेल में एक विकेट हासिल हुआ. अपने इस विकेट के साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं.

3. कुलदीप यादव ने आज अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर 100 विकेट हासिल किये हैं. उन्होंने यह 100 विकेट 46 मैच में हासिल किये हैं.

I want to play Test cricket for a long time: Kuldeep

4. जेसन होल्डर ने बतौर कप्तान आज अपनी टीम के लिए 52 रन की पारी खेली. वह भारत में अपने कप्तानी डेब्यू में सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गये हैं. इससे पहले 1978 में एव्लिन कालीचरण ने अपनी कप्तानी डेब्यू में भारत के खिलाफ 187 रन की पारी खेली थी.

5. शार्दुल ठाकुर साल 2018 में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले पांचवे खिलाड़ी बने हैं. इसी साल जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ ने भी अपना डेब्यू किया हैं.

6. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 8वां अर्धशतक बनाया.

7. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज ने भी अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आज 7वां अर्धशतक लगाया. वह फिलाहल 98 रन पर नाबाद हैं.

8. रोस्टन चेज 38वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं. जो 98 या 99 रनों पर नाबाद अगले दिन खेलने के लिए लौटे हो.

9. पिछले 7 पारियों से भारत वेस्टइंडीज को 80 से कम ओवर पर ही आउट कर दे रही थी, जिससे भारतीय टीम को दूसरी नई गेंद लेने का मौका नहीं मिल पा रहा था, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम को नई गेंद लेने का मौका मिला, क्योंकि वेस्टइंडीज ने 80 से ज्यादा ओवर खेले.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS: INDvsWI : पहले दिन बने कुल 9 रिकॉर्ड, कुलदीप और रोस्टन चेज ने बनाये कई शानदार रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.