भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी के मैदान पर खेला जायेगा. इस पहले वनडे मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जो इस मैच में दोनो टीमों के बल्लेबाज बना सकते हैं.

आइये डालते हैं मैच पर बनने वाले संभावित आँकड़ों पर :
6-भारतीय टीम पिछले 6 वनडे मैचों से अजेय हैं. अगर भारतीय टीम इस मैच को भी जीत जाती हैं, तो भारतीय टीम पिछले 7 मैचों से अजेय हो जायेगी.
599-शिखर धवन वनडे क्रिकेट में 599 चौके लगा चुके हैं. अगर वह 1 चौका और लगा देंगे, तो 600 चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे.
1962-रविन्द्र जडेजा अबतक अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 1962 रन बना चुके हैं. वह मात्र 38 रन अपने 2000 वनडे रनों से पीछे हैं.

15- शिखर धवन अगर अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगा देंगे, तो वह सहवाग से ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. सहवाग और धवन दोनों के ही अबतक 15-15 वनडे शतक हैं. इन दोनों से ज्यादा शतक सचिन 51, कोहली 35, गांगुली 22 ने लगाये हुए हैं.
1- अम्बाती रायडू अगर इस मैच में 1 रन और बना लेंगे, तो वह दिनेश मोगिया के 1230 रनों को पीछे छोड़ देंगे और भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों की लिस्ट में 33वें स्थान पर आ जायेंगे. रायडू के नाम अभी 39 वनडे मैचों में 1230 रन हैं.

186- रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अबतक वनडे क्रिकेट में कुल 186 छक्के लगाये हैं. अगर वह पांच छक्के इस मैच में और लगा देंगे, तो वह छक्के लगाने के मामले में सौरव गांगुली 190 छक्के को पीछे छोड़ देंगे और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 8वें स्थान पर आ जायेंगे.
100- जेसन होल्डर वेस्टइंडीज के लिए अबतक वनडे क्रिकेट में 90 चौके लगा चुके हैं. अगर वह 10 चौके और लगा देंगे, तो वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट में 100 चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS: INDvsWI: पहले वनडे में बन सकते हैं सात रिकॉर्ड, रोहित और धवन इतिहास बुक में दर्ज करा सकते हैं नाम appeared first on SportzWiki Hindi.