स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। चयनकर्ताओं द्वारा टीम केचयन में एक चौंकाने वाला निर्णय यह रहा कि उन्होनें इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि टी-20 से धोनी को बाहर करने की वजह उनकी ख़राब फॉर्म है। टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके धोनी का प्रदर्शन इस साल सीमित ओवरों में भी कुछ ख़ास नहीं रहा है जिसकी वजह से उन्हें कई बार फैंस और पूर्व खिलाडियों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। चूँकि अब धोनी टी-20 टीम से भी बाहर हो गए है, ऐसे में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अागरकर ने चयनकर्ताओं के इस निर्णय को सही ठहराया है।
हालाँकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि दूसरे विकेटकीपर की तलाश के लिए धोनी को टीम से बाहर किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी धोनी का करियर खत्म नहीं हुआ है।
धोनी के टी-20 टीम से बाहर होने के बारे में बात करते हुए आगरकर ने कहा कि 'चयनकर्ताओं ने कहा कि अभी धोनी के टी-20 करियर का अंत नहीं हुआ है जो कि मुझे समझ नहीं आया लेकिन उनका यह निर्णय बिलकुल है क्योंकि अगला टी-20 विश्व कप 2020 में होगा और आपको पता नहीं है कि धोनी तब तक खेलेंगे या नहीं। इसके अलावा टी-20 में उनका प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नहीं रहा है और इस वजह से अब टीम को उनका विकल्प तलाशने की जरूरत है।
Herald