इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया के बीच अभी हाल ही में दो टेस्ट मैच और तीन टी20 मैचों की सीरीज खत्म हुई है। इस टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने आॅस्ट्रेलिया को पटखनी देने में कामयाबी हासिल की। टी20 में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
विराट इस बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का दें मौका : गांगुली
इसी के साथ ही आपको बता देते हैं कि आईसीसी ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है। इस नई जारी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज बाबर आजम ने शानदार कामयाबी हासिल की है और टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए है। बाबर आजम ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में 163 रन बनाने में कामयाब रहे। जिस कारण पाक ने आॅस्ट्रेलिया टीम का टी20 में 3—0 से सफाया किया।
ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
इसके साथ ही पाक के आक्रामक बल्लेबाज बाबर आजम ने आॅस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज एॅरान फिंच को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही फिंच ताजा जारी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। ताजा जारी रैंकिंग में भारत के बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे स्थान पर है और टीम के हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा 10वें स्थान पर काबिज है। टॉप की लिस्ट में भारत के दो बल्लेबाज शामिल हुए।
लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन