Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी को T20 सीरीज में जगह नहीं मिलने को लेकर, सामने आया ये बड़ा खुलासा

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद 4 नवम्बर से टी -20 सीरीज खेली जायेगी। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है साथ ही इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का टीम में चयन नही हुआ हैं। उनकी जगह टी -20 सीरीज में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी विश्राम दिया गया है। उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

महेंद्र सिंह धोनी का टीम में चयन नही होने की वजह से काफी कुछ खबरें सामने आ रही है अब लेकिन हाल ही में एक खबर आ रही है की महेंद्र सिंह धोनी को टीम को पहले से इस बात की जानकारी थी की उनको टी -20 सीरीज से बाहर रखा जाएगा। इस बात का खुलासा एमएसके प्रसाद द्वारा किया गया है उनका कहना है की धोनी इस बात की पूरी जाकारी थी की उनको -20 सीरीज से बाहर रखा जाएगा। उनका कहना है की मैंने उन्हें बताया कि दूसरे विकेटकीपर की तलाश करनी चाहिए तो उन्होंने मेरी इस बात का समर्थन किया।

आपको बता दे की पिछले कुछ समय से धोनी फॉर्म में नहीं है और इसी वजह से फैंस और आलोचक उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे है। धोनी को ना केवल वेस्टइंडीज बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए भी जगह नहीं मिली है।

जीत के बाद कप्तान कोहली ने इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, जानिए क्या कहा



Herald