Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला U-18 फुटबॉल : सैफ कप में तीसरे पायदान पर रहा भारत

नई दिल्ली
भारत की अंडर-18 महिला फुटबॉल टीम ने रविवार को भूटान में मेजबान टीम को एक कड़े मुकाबले में 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार, भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल 73वें मिनट में देवनेता रॉय ने दागा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

मुकाबले के 11वें मिनट में ही भारत को गोल करने का मौका मिला लेकिन मेहमान टीम की खिलाड़ी बॉक्स के अंदर से गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाई। चार मिनट बाद, देवनेता को भी गोल करने का मौका मिला। हालांकि, वह भी भारत को बढ़त नहीं दिला पाई।

भूटान ने काउंटर अटैक करके मेहमान टीम के डिफेंस पर दबाव बनाना चाहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भूटान ने ज्यादा बॉल पोजेशन रखा लेकिन वह भारतीय टीम को आक्रमण करने से नहीं रोक सकी। मैच के 73वें मिनट में देवनेता ने बेहतरीन खेल दिखाया और विपक्षी डिफेंडर को छकाते हुए अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी।